Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडआज दिनांक 4 फरवरी 2026 को मां यमुना रक्षक संघ की एक...

आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को मां यमुना रक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई

आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को मां यमुना रक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
संघ ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कि वह लगातार सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहकर जनता के सुख-दुख में उनका साथी बना हुआ है और जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है। संगठन ने यमुना नदी के संरक्षण एवं उसके आसपास के पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।
भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि आगामी समय में संगठन क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगा। इन क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने, आवश्यक सुधारों की मांग करने और जनता के हित में संघर्ष करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।
मां यमुना रक्षक संघ का यह प्रयास न केवल यमुना मां के संरक्षण के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए भी सराहनीय है। संगठन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि मिलकर एक बेहतर और स्वच्छ भविष्य का निर्माण किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments