Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडउत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में नकली पनीर व दही सप्लाई करने वाले...

उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में नकली पनीर व दही सप्लाई करने वाले गिरोह का दून पुलिस किया पर्दाफाश।

 

 

उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में नकली पनीर व दही सप्लाई करने वाले गिरोह का दून पुलिस किया पर्दाफाश।

 

गिरोह के 02 शातिर सदस्यों को 02 लग्जरी कारों में 250 कि.ग्रा नकली पनीर व 50 कि.ग्राम नकली दही के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

पुलिस टीम ने मौके पर खाद्य आपूर्ति टीम को बुलाकर सेंम्पलिंग की कार्यवाही करते हुए नकली पनीर/दही को किया नष्ट।

 

पछवादून में लम्बे समय से नकली पनीर सप्लाई का एसएसपी देहरादून ने स्वंत संज्ञान लेकर कठोर कार्यवाही करने के दिये निर्देश।

 

 

थाना सेलाकुई

 

*एसएसपी देहरादून* द्वारा सभी अधीनस्थों को नियमित रूप से मिलावटी खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी तथा विक्रय में लिप्त व्यक्तियों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना पर थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 02/02/2026 को सेलाकुई बाजार में चैकिंग के दौरान माया देवी यूनिवर्सिटी के पास धूलकोट तिराहे से सेलाकुई बाजार की और तेज गति से आती हुई कार संख्या UK07FH7883 ब्रेजा लाल रंग को एवं कार संख्या UK07BY 9350 बलेनो को पुलिस टीम द्वारा रोककर चैक किया गया तो कार संख्या UK07FH7883 में तथा कार संख्या UK07BY 9350 में भारी मात्रा में पनीर व दही रखी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में वाहन चालकों द्वारा उक्त पनीर को नकली होना बताया गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी को अवगत करते हुये उनकी टीम को मौके पर बुलाया गया जिनके द्वारा उक्त पनीर एवं दही की मौके पर सेंम्पलिंग की गयी तो उक्त पनीर एवं दही का नकली होना पाया गया। जिस पर पुलिस एवं खाद्य विभाग की टीम के द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये नकली पनीर एवं नकली दही को नष्ट किया गया अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सेलाकुई में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दोनों वाहनों चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज किया गया।

 

पूछताछ विवरणः-

पूछताछ में अभियुक्त वसीम एवं प्रदीप द्वारा बताया गया कि वह उक्त नकली पनीर को बाबर निवासी लक्सर एवं दिनेश लुथरा निवासी नेहरु कालोनी से खरीद कर लाये है जिसे वह एक शादी की बुंकिग के लिए देने जा रहा थे, इसी दौरान पुलिस ने चैकिंग के दौरान उन्हें पकड लिया गया।

 

*नाम/पता अभियुक्त :*

 

1- वसीम पुत्र साबीर निवासी सी-15 टर्नर रोड थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष

2- प्रदीप कुमार पुत्र उदय राम निवासी शंकरपुर थाना सहसपुर जिला देहरादून उम्र 44 वर्ष

 

पुलिस टीम

1. उ0नि0 पी. डी. भट्ट थानाध्यक्ष सेलाकुई

2. व0उ0नि0 जितेन्द्र कुमार

3. उ0नि0 सुमेर सिंह

4. का. प्रवीण कुमार

5. का. बृजेश रावत

6. का. उपेन्द्र भण्डारी

7. का. सोहन

 

खाद्य आपूर्ति टीमः-

 

1. श्री मनीष स्याना असिस्टेन्ट कमिसनर (एफडीए) देहरादून।

2. श्री संजय तिवारी (वरिष्ठ एफएसओ विकासनगर) देहरादून।

3. श्री रमेश सिंह वरिष्ठ एफएसओ देहरादून।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments