एनसीपी युवा के राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ आहूजा ने कहा कि हमारे नेता व दल के सुप्रीमो अजित पवार के असमय निधन की खबर से मन अत्यंत व्यथित और आहत है। यह क्षति न केवल संगठन के लिए, बल्कि सार्वजनिक जीवन और समाज के लिए भी अपूरणीय है।
उन्होंने कहा कि मुझे उनके साथ व मार्गदर्शन में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसे मैं अपने जीवन का एक अमूल्य अनुभव मानता हूँ। उनके व्यक्तित्व में दृढ़ता, निर्णयों में स्पष्टता और कार्य के प्रति अद्भुत समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहा। वे केवल एक प्रभावशाली नेता ही नहीं थे, बल्कि ज़मीन से जुड़े, संवेदनशील और कर्मठ इंसान भी थे।
उनका मार्गदर्शन, उनका स्नेह और हम सभी पर किया गया विश्वास सदैव हमारी स्मृतियों में जीवित रहेगा और हमें उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
इस अपार दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ उनके परिवारजनों, सहयोगियों एवं समस्त शुभचिंतकों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।


