Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून रोड कटिंग की समस्त अनुमतियां रद्द जिलाधिकारी देहरादून ने 10 दिन...

देहरादून रोड कटिंग की समस्त अनुमतियां रद्द जिलाधिकारी देहरादून ने 10 दिन के भीतर रोड कटिंग के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

देहरादून। सड़क कटिंग कार्यों में लापरवाही और बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिलाधिकारी देहरादून के अनुमोदन के बाद जनपद में विभिन्न विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को दी गई सभी रोड कटिंग अनुमतियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं।

प्रशासन के अनुसार कई स्थानों पर रोड कटिंग के दौरान सुरक्षा मानकों, बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतकों का पालन नहीं किया जा रहा था। इससे यातायात अव्यवस्थित हो रहा था और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही थी। निरीक्षण के दौरान बार-बार चेतावनी और दंडात्मक कार्रवाई के बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं होने पर यह निर्णय लिया गया।

जारी आदेश के तहत सभी कार्यदायी संस्थाओं को एक दिन के भीतर कार्यस्थलों से मशीनरी और निर्माण सामग्री हटाने तथा सड़कों को मरम्मत के लिए पूरी तरह खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य संबंधित एजेंसियों को शहर की सड़कों का सुधारीकरण और मरम्मत कार्य तुरंत शुरू कर 10 दिन के भीतर उन्हें पूर्व स्थिति में लाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने पुलिस और यातायात विभाग को भी निर्देश दिए हैं कि अनुमति निरस्त होने के बाद यदि कहीं रोड कटिंग कार्य जारी पाया जाता है तो मशीनरी जब्त कर संबंधित संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यह आदेश जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद उप जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं परियोजना समन्वय समिति की प्रभारी अधिकारी कुमकुम जोशी द्वारा जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments