देहरादून। जन अधिकार संघ की कार्यकारिणी का गठन कल किया जाएगा। संगठन का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के हितों की रक्षा करना, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाओं तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करना रहेगा।
संगठन की अगुवाई भाजपा समर्थन मंच के पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल के संपादक रजत सिंह करेंगे। उन्होंने कहा कि जन अधिकार संघ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करेगा और आम जनता की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास करेगा।
संगठन के वरिष्ठ समाजसेवी व हिंदू संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज चौहान ने संघ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए कहा कि वे जनता के अधिकारों और हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे तथा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज़ बनने का कार्य करेंगे।
वहीं वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता मुमताज खान ने कहा कि संगठन महिलाओं, गरीबों और जरूरतमंद लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करेगा। उन्होंने महिलाओं को न्याय दिलाने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
जन अधिकार संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि संगठन पूरी पारदर्शिता के साथ सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देगा तथा प्रदेशभर में संगठन का विस्तार कर आम जनता के हितों के लिए कार्य करेगा।


