युवती की हत्या से सनसनी, मौके पर पहुंचे SSP अजय सिंह
विकासनगर 29 जनवरी 2026
: उत्तराखंड देहरादून के तहसील विकासनगर के ढालीपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती का शव उसके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर एक सुनसान स्थान से बरामद हुआ है। जहां पर एक मोटरसाइकिल, और एक तेज धार दार हसिया मौके पर मिला
प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवती देर शाम अपने चचेरे भाई के साथ दवाई लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। रात करीब 12 बजे गांव से कुछ ही दूरी पर युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई
घटना के बाद से युवती के साथ गया चचेरा भाई फरार बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के SSP अजय सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए वहीं पुलिस फरार युवक की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।


