- देहरादून । राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस (एनसीपी) के नेता सौरभ आहूजा ने देहरादून जिले में बीते मात्र पाँच दिनों के भीतर तीन महिलाओं की हत्या को प्रशासनिक विफलता और पुलिस की घोर लापरवाही करार दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
आहूजा ने कहा कि
विकासनगर, ऋषिकेश और अब देहरादून शहर में महिलाओं की हत्या यह साबित करती है कि अपराधियों को न कानून का डर है, न पुलिस का। राजधानी जिले में ही यदि महिलाएँ सुरक्षित नहीं हैं, तो पूरे प्रदेश की स्थिति का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
उन्होंने तीखे सवाल उठाते हुए कहा—
देहरादून जिल में बढ़ते अपराध व अराजकता की जवाब देही किसकी?
पुलिस गश्त, इंटेलिजेंस और त्वरित कार्रवाई आखिर पूरी तरह नाकाम क्यों हो रही है?
इन हत्याओं की नैतिक ज़िम्मेदारी कौन लेगा?
सौरभ आहूजा ने कहा कि लगातार हो रही हत्याएँ यह साफ दर्शाती हैं कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं बची है। महिलाएँ हो या पुरुष घर से निकलने में डर महसूस कर रही हैं ।
आहूजा ने कहा कि डीजीपी उत्तराखंड को संज्ञान ले कर लापरवाह अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो एनसीपी सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन करेगी।


