Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडमानवता को शर्मसार करने वाली घटना नेरुवा बस हादसे मै एक तरफ...

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना नेरुवा बस हादसे मै एक तरफ तीन शव पड़े थे दूसरी तरफतीन लाख रु से भरा बेग जिसे अपना बताकर लोग आपस में भिड़े

विकासनगर: उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर मंगलवार को हुए बस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. करीब 12 लोग घायल हो गए थे. इस हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर एक अजीब घटना भी हुई. दरअसल एक तरह हादसे में मारे गए 3 लोगों के शव पड़े थे. दूसरी तरफ वहां नोटों से भरा एक बैग भी मिला था. इस बैग के पैसों को अपना बताते हुए लोग झगड़ पड़े थे.

दुर्घटनाग्रस्त बस में मिला नोटों से भरा बैग: देहरादून जिले के हरिपुर कोटी मीनस मोटर मार्ग पर क्वानू गांव के समीप सुखोई गदेरे के पास हुए बस हादसे के बाद एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. हादसे में स्थानीय लोगों ने घायलों का सबसे पहले रेस्क्यू किया. इस दौरान लोगों को रुपयों से भरा एक बैग भी मिला. बैग में करीब 3 लाख 20 हजार रुपए बताए जा रहे हैं. बैग मिलते ही कुछ लोग बैग को अपने रिश्तेदार का बताने लगे. पैसों के लिए लोग लड़ने-झगड़ने लगे. इतने में मौके पर पंहुची पुलिस ने बैग अपने कब्जे में ले लिया.

पुलिस ने मालिक को सौंपा नोटों का बैग: कालसी पुलिस के थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि-

बैग पुलिस ने कब्जे मे लिया था. इसकी जानकारी मौके पर उच्चाधिकारियों को भी दी गई. बैग के संबंध में जानकारी की गई, तो बस दुर्घटना मे घायल व्यक्ति की फोन पर पुलिस की बात हुई. मौके पर घायल व्यक्ति की बेटी को एसडीएम चकराता की मौजदूगी में रुपयों से भरा बैग सौंपा दिया गया था.
-दीपक धारीवाल, थाना प्रभारी, कालसी-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments