Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडराजधानी दून में फिर से हुई हत्या

राजधानी दून में फिर से हुई हत्या

देहरादून: राजधानी दून में एक और हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. शुक्रवार 13 फरवरी सुबह 10 बजे के करीब एक व्यक्ति को गोली मारी गई है. सिल्वर सिटी मॉल के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया है. थाना राजपुर पुलिस ने गोली मारे जाने की पुष्टि की है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस की ओर से बताया गया है कि मृतक व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर था और मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था. फिलहाल वो देहरादून रह रहा था.

देहरादून में एक और मर्डर: विक्रम शर्मा (45 वर्ष) नाम का ये शख्स राजपुर रोड पर स्थित सिल्वर सिटी मॉल के जिम से बाहर आ रहा था जब उसको गोली मारी गई. उसको तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है.

जिम से निकल रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या: गोली मारकर हत्या करने की ये घटना राजधानी देहरादून के राजपुर रोड सिल्वर सिटी मॉल की है. विक्रम शर्मा निवासी सहस्त्रधारा रोड जिम में फिटनेस करके बाहर निकल रहा था. इसी दौरान दो हमलावर पैदल चलकर विक्रम के पास पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और वहां से फरार हो गए. उनका तीसरा साथी बाइक पर उनका इंतजार कर रहा था. काम होते ही बाकी दोनों भी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसटीएफ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई.

राजधानी देहरादून में इस एक और हत्याकांड से हड़कंप मच गया है. आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच आगे बढ़ा रही है. हमलावरों की पहचान के प्रयास हो रहे हैं. पुलिस आपसी रंजिश या विवाद की आशंका भी जता रही है.

सुबह 10.15 की घटना है. हमलावर दो से तीन लोग हैं. जिम से बाहर आते वक्त विक्रम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं. मौके से उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया. सीसीटीवी फुटेज की जांच हो रही है.

मृतक हिस्ट्रीशीटर है. उसपर 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. गैंगवार की आशंका भी है. हर एंगल से जांच की जा रही है. झारखंड पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है.

Previous article
Next article
विकासनगर (देहरादून), 13 फरवरी 2026 – बढ़ते अपराध के ग्राफ को नियंत्रित करने और स्थानीय निवासियों में सुरक्षा की भावना जगाने के लिए देर शाम विकासनगर बाजार क्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस ने जोरदार फ्लैग मार्च निकाला। एसपी देहात पंकज गैरोला के नेतृत्व में पुलिस बल ने पैदल मार्च कर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। पिछले कुछ दिनों से विकासनगर और आसपास के इलाकों में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही थी, जिससे क्षेत्रवासियों में असुरक्षा का माहौल बन गया था। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और अपराध के बढ़ते रुझान को रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने यह सक्रिय कदम उठाया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने बाजार के मुख्य मार्गों, संकरी गलियों और संवेदनशील स्थानों पर गहन गश्त की। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत की और आश्वासन दिया कि किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी देहात पंकज गेरोला
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments