Friday, April 17, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में मौसम का अलर्ट 11 अप्रैल तक बर्फ़बारी एवं बारिश का...

उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट 11 अप्रैल तक बर्फ़बारी एवं बारिश का अलर्ट

मौसम खबर: उत्तराखंड में बदला मौसम: 11 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट…!!

 

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है. आज सुबह से ही प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है. वहीं केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में भी लगातार बर्फबारी जारी है. मौसम विभाग ने 11 अप्रैल तक भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज आठ अप्रैल को देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अन्य जिलों में भी बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं 7-8 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मैदान से पहाड़ तक इसका असर दिखेगा. मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में 3300 मीटर से ऊपर बर्फबारी की संभावना है. विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट और 8-9 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान ओलावृष्टि, तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा. साथ ही

तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट से गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 11 अप्रैल तक रहेगा, इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ हो जाएगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments