Sunday, May 10, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडप्रेमनगर ब्रेकिंग न्यूज़ – देहरादून 🔥 देहरादून में लूट के बाद...

प्रेमनगर ब्रेकिंग न्यूज़ – देहरादून 🔥 देहरादून में लूट के बाद जोरदार मुठभेड़ एक बदमाश ढेर, प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर गोली लगने से घायल

प्रेमनगर ब्रेकिंग न्यूज़ – देहरादून 🔥

देहरादून में लूट के बाद जोरदार मुठभेड़

एक बदमाश ढेर, प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर गोली लगने से घायल

देहरादून। राजधानी के प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई।

काली रंग की गुजरात नंबर प्लेट वाली कार में सवार तीन बदमाशों ने देवराज नामक व्यापारी से तमंचे के बल पर लगभग 2 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज लूट लिए। लूट के तुरंत बाद बदमाश जंगल की ओर भागने लगे।

सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस ने तुरंत पीछा शुरू कर दिया। भागते बदमाशों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर को गोली लग गई और वे घायल हो गए।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

अभी की स्थिति:

इंस्पेक्टर नरेश राठौर का इलाज चल रहा है।

फरार बदमाशों की तलाश में पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी।

सभी नाकों पर नाकाबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

सर्च ऑपरेशन लगातार जारी।

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments