Sunday, May 10, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडविकास से कोसो दूर विकास नगर

विकास से कोसो दूर विकास नगर

  • सड़क पर धूल के गुबार से लोग परेशान, जिम्मेदार बने बेपरवाह
    क्षेत्रवासियों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी कई बार जता चुके एतराज
    विकासनगर। कोटवाली रोड की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। यह सड़क प्रमुख निजी स्कूलों, कॉलेजों और कोटवाली को जोड़ती है। इसके बावजूद करीब एक वर्ष से सड़क पर सीवर और पेयजल लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है।
    सड़क की मरम्मत न होने से उस पर दिनभर धूल का गुबार उठता रहता है जिससे स्कूली बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। करीब एक वर्ष पहले कोटवाली रोड पर यूलीप परियोजना के तहत सीवर और पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था। कार्य पूरा होने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई है।
    यह स्थिति तब है जबकि विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कार्यदायी संस्था को पिछले वर्ष की गर्मियों की छुट्टियों में कार्य पूरा कर सड़क की अस्थायी मरम्मत के निर्देश दिए थे। अब फिर से गर्मियों की छुट्टियाँ आ रही हैं लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। सड़क से दिनभर धूल उड़ती रहती है जिससे स्कूली बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। अभिभावकों और बच्चों के वाहन मलबे व गड्ढों के कारण क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। सड़क पर बिखरे पत्थर चारपहिया वाहनों के टायरों से छिटककर पैदल चलने वाले बच्चों को घायल कर सकते हैं।
    जनप्रतिनिधियों का विरोध
    कोटवाली सड़क की मरम्मत न होने पर शहर के जनप्रतिनिधि भी कई बार विरोध जता चुके हैं। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। स्थानीय लोगों और छात्रों को प्रतिदिन इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब हालत से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments