Sunday, May 10, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडविकासनगर में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अतिक्रमण अभियान चलाया गया विकास नगर...

विकासनगर में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अतिक्रमण अभियान चलाया गया विकास नगर को अतिक्रमण मुक्त किया गया

विकासनगर में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अतिक्रमण अभियान

विकासनगर। चारधाम यात्राको सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए विकासनगर पुलिस ने शुक्रवार को “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मुख्य बाजार के दोनों ओर फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया।

पुलिस ने विभिन्न राज्यों से आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यातायात जाम से निजात मिले, इस उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। मुख्य बाजार में ई-रिक्शा के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया। वेदांश चौक से ई-रिक्शाओं को डायवर्ट किया जा रहा है। जबरन मुख्य बाजार में घुसने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई।

पुलिस ने पहले ही व्यापारियों को 24 घंटे पहले नोटिस जारी कर फुटपाथ खाली करने के निर्देश दिए थे। अभियान शुरू होने तक पुलिस 50 दुकानदारों और रेडी-ठेली वालों को नोटिस थमा चुकी है।

अभियान के दौरान पुलिस एक्ट के तहत 6 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। वहीं 5 ई-रिक्शा चालकों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। सड़क किनारे खड़े 10 पिकअप वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटे गए।

विकासनगर कोतवाली पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने में सहयोग करें, ताकि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

अभियान जारी रहेगा और फुटपाथ तथा सड़क को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए सख्ती बरती जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments