Sunday, May 10, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडविकास नगर बाजार में यातायात व्यवस्था सुधरी, चार धाम यात्रा के मद्देनजर...

विकास नगर बाजार में यातायात व्यवस्था सुधरी, चार धाम यात्रा के मद्देनजर ऑपरेशन प्रहार तेज

  • विकास नगर बाजार में यातायात व्यवस्था सुधरी, चार धाम यात्रा के मद्देनजर ऑपरेशन प्रहार तेज
  • विकास नगर (देहरादून): चार धाम यात्रा को देखते हुए विकास नगर बाजार में लगातार हो रही जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत चौकी इंचार्ज अर्जुन गोसाई ने मोर्चा संभाल लिया है।
  • तपती धूप में अथक प्रयासों के साथ अर्जुन गोसाई ने बाजार को व्यवस्थित करने की मुहिम शुरू की, जिसका सकारात्मक असर आज धरातल पर दिखने लगा। रविवार दोपहर बाजार में साफ नजर आया कि दुकानदारों का सामान अब दुकानों के अंदर रखा गया है, जबकि फल की रेहड़ियां पूरी तरह बाजार से गायब हो गई हैं।
  • चौकी इंचार्ज अर्जुन गोसाई ने कहा, “अभियान लगातार जारी रहेगा। नियम तोड़ने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हमारा लक्ष्य यात्रियों और स्थानीय लोगों को सुगम यातायात उपलब्ध कराना है।”
  • विकास नगर बाजार में इस सख्ती से आम नागरिकों और नियमित रूप से आने वाले यात्रियों को काफी राहत मिली है। प्रशासन की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है।
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी बाजार क्षेत्र में अनधिकृत अतिक्रमण, गलत पार्किंग और रेहड़ी-ठेलों पर सख्त नजर रखी जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments