Tuesday, June 2, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडविधानसभा विकास नगर के ग्राम बारोटीवाला में शिव मंदिर के सामने संचालित...

विधानसभा विकास नगर के ग्राम बारोटीवाला में शिव मंदिर के सामने संचालित ‘मोगा फॉर्म’ वेडिंग पॉइंट बन रहा है ट्रैफिक जाम और सार्वजनिक परेशानी का सबब

  • विधानसभा विकास नगर के ग्राम बारोटीवाला में शिव मंदिर के सामने संचालित ‘मोगा फॉर्म’ वेडिंग पॉइंट बन रहा है ट्रैफिक जाम और सार्वजनिक परेशानी का सबब
    देहरादून/विकास नगर: ग्राम बारोटीवाला में शिव मंदिर के ठीक सामने संचालित ‘मोगा फॉर्म’ नामक वेडिंग पॉइंट की वजह से स्थानीय लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेडिंग सीजन में बारातियों की भीड़ और पार्किंग की कमी के कारण मुख्य सड़क पर घंटों जाम लग जाता है, जिससे आम राहगीरों, स्कूली बच्चों और जरूरी सेवाओं को प्रभावित हो रहा है।
    स्थानीय निवासियों के अनुसार, वेडिंग पॉइंट के सामने प्रतिदिन वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। सबसे गंभीर समस्या यह है कि जीवन रक्षक एंबुलेंस भी जाम में फंसकर घंटों इंतजार करने को मजबूर हो जाती है। बारातियों की हुड़दंग और शराब के नशे में धुत लोगों की वजह से आने-जाने वाले राहगीरों, खासकर महिलाओं और युवतियों को भारी असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को शराबियों के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे उनके सम्मान और सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है।
    सूत्रों का कहना है कि उक्त वेडिंग पॉइंट के पास न तो पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था है और न ही फायर सेफ्टी की NOC प्राप्त है। कई अन्य जरूरी मानकों पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में MDDA (मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण) द्वारा अधूरे दस्तावेजों और अपूर्ण मानकों पर इस वेडिंग पॉइंट को स्वीकृति कैसे दी गई, यह एक बड़ा प्रश्न बन गया है।
    स्थानीय लोगों ने प्रशासन और MDDA से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, “हर दिन जाम और असुरक्षा झेलनी पड़ रही है। अगर प्रशासन नहीं जागा तो आम जनता को ही सड़क पर उतरना पड़ेगा।”
    यह देखना होगा कि इस खबर के प्रकाशन के बाद MDDA एवं संबंधित विभाग उक्त वेडिंग पॉइंट पर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर ग्रामीणों को रोजाना इसी परेशानी से दो-चार होते रहना पड़ेगा।
    जागरूक नागरिकों से अपील: यदि आपको भी इस क्षेत्र में इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो अपनी शिकायत MDDA, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के समक्ष दर्ज कराएं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments