Tuesday, June 2, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडजनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख...

जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सेलाकुई क्षेत्र में उपद्रव फैलाने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की गई।

देहरादून, 17 मई 2026:

जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सेलाकुई क्षेत्र में उपद्रव फैलाने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 मई को सेलाकुई स्थित डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने श्रमिकों की आड़ लेकर फैक्ट्री परिसर और पुलिस बल पर पथराव कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। घटना के संबंध में थाना सेलाकुई में मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के नेतृत्व में थाना सेलाकुई, कोतवाली सहसपुर और स्थानीय अभिसूचना इकाई की संयुक्त टीम गठित की गई।

अगले दिन पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग समूह बनाकर विभिन्न कंपनियों और मोहल्लों में जाकर श्रमिकों को भड़काने, काम पर जाने से रोकने और मारपीट के लिए उकसा रहे हैं। जांच में सामने आया कि इनमें से कुछ लोग पूर्व में हुई पत्थरबाजी की घटना में शामिल थे

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आशंका जताई कि ये लोग पुनः अशांति फैलाने और किसी संज्ञेय अपराध को अंजाम दे सकते हैं। इसी के मद्देनजर सभी आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो बड़ी घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

कार्रवाई में शामिल टीम:

थाना सेलाकुई, कोतवाली सहसपुर और स्थानीय अभिसूचना इकाई की संयुक्त पुलिस टीम ने इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments