Thursday, October 29, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडसंयुक्त चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त को 112 अवैध ट्रामडोल नशीले कैप्सूल...

संयुक्त चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त को 112 अवैध ट्रामडोल नशीले कैप्सूल के साथ किया गिरफ्तार 

 

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखण्ड राज्य को ड्रग्स फ्री किये जाने की परिकल्पना को साकार किये जाने के क्रम मे श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद देहरादून के निर्देशानुसार नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने व नशा तस्करो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के अनुक्रम मे दिनांक 28.07.2026 को धर्मावाला कोतवाली सहसपुर क्षेत्र में औषधि निरीक्षक FDA व ANTF टीम देहरादून व कोतवाली सहसपुर पुलिस द्वारा धर्मावाला क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स की चैकिंग हेतु अभियान चलाया गया । दौराने चैकिंग धर्मावाला चौक के पास स्थित सांई मेडिकल स्टोर मे औषधि निरीक्षक द्वारा दवाइयों का औचक निरीक्षण किया तो अभियुक्त जोनी सैनी उपरोक्त के मेडिकल स्टोर से ट्रामडोल नशीले कैप्सूल बरामद होने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर पर धारा 8/22 NDPS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु जिला कारागार सुद्दोवाला भेजा गया ।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मूल रूप से मिर्जापुर थाना मिर्जापुर सहारनपुर उ0प्र0 का रहने वाला है 02 साल पहले धर्मावाला चौक के पास धर्मावाला में अपना घर बना लिया है तथा मिर्जापुर वाला घर बेच दिया है अपने परिवार के साथ धर्मावाला में रहता है धर्मावाला चौक के पास अभियुक्त व उसके चचेरे भाई शुभम पुत्र नरपाल ने 10-11 साल से सांई मेडिकल स्टोर के नाम से मेडिकल स्टोर खोल रखा है मेडिकल स्टोर का मालिक अभियुक्त जोनी सैनी उपरोक्त है तथा शुभम उसके साथ काम करता है मेडिकल स्टोर में ट्रामडोल नशीले कैप्सूल नशा करने वालों को फुटकर में बेचने हेतु मेडिकल स्टोर में रखे थे जिससे कि अच्छा मुनाफा कमाया जा सके । कि कल आकस्मिक चैकिंग के दौरान उक्त नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।

 

नाम पता अभियुक्त

“”””””””””””””””””””””””””””””””””””

जोनी सैनी पुत्र शिवराम सैनी निवासी मिर्जापुर थाना मिर्जापुर सहारनपुर उ0प्र0 हाल पता ग्राम धर्मावाला थाना सहसपुर देहरादून मूल निवासी उम्र 37 वर्ष

 

बरामदगी विवरणः-

“”””””””””””””””””””””””””””””””””””

112 अवैध ट्रामडोल नशीले कैप्सूल

 

सयुंक्त टीम

“”””””””””””””””””””””””””””””””””””

1.श्री विनोद जगूडी (औषधि निरीक्षक देहरादून )

2. उ0नि0 दीपक मैठाणी ANTF शाखा देहरादून

3. अ0उ0नि0 योगेन्द्र सिंह चौहान ANTF शाखा देहरादून

4. अपर उ0नि0 प्रेम प्रसाद कोठारी कोतवाली सहसपुर

5. का0 रवि पंत, ANTF शाखा देहरादून

5.का0 दीपक चंदोला, ANTF शाखा देहरादून

5. का0 दीपक नेगी, ANTF शाखा देहरादून

6.का0 प्रशान्त चौहान ANTF शाखा देहरादून

7.का0 सचिन कुमार कोतवाली सहसपुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments