आनंदम टायर वर्ल्ड में MRF टायर सर्विसेज का भव्य उद्घाटन
विकासनगर (देहरादून), 23 जून 2026 — आज विकासनगर में MRF कंपनी ने अपने आधिकारिक टायर सर्विस सेंटर की शुरुआत कर दी है। MRF के RSM और डिस्ट्रिक्ट मैनेजर की उपस्थिति में आनंदम टायर वर्ल्ड, लाइन जीवनगढ़ में शोरूम का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन के अवसर पर MRF के अधिकारियों ने रिबन काटकर नए सर्विस सेंटर को शुरू किया। अब आनंदम टायर वर्ल्ड में ग्राहकों को MRF टायर की पूरी रेंज के साथ-साथ आधुनिक सर्विसेज उपलब्ध होंगी।
उपलब्ध नई सुविधाएं:
MRF टायर सर्विसेज
5D व्हील एलाइनमेंट
व्हील बैलेंसिंग
नाइट्रोजन फीलिंग
मशीन द्वारा ऑटोमेटिक टायर चेंजिंग
इस नए सेंटर के शुरू होने से विकासनगर और आसपास के क्षेत्र के वाहन मालिकों को अब उच्च गुणवत्ता वाली टायर सर्विसेज अपनी नगरी में ही मिल सकेगी। आधुनिक मशीनरी और प्रशिक्षित स्टाफ के साथ आनंदम टायर वर्ल्ड MRF की विश्वसनीयता और तकनीकी बेहतरी को सुनिश्चित करेगा।
आनंदम टायर वर्ल्ड के मालिक ने बताया कि ग्राहकों को बेहतरीन सेवा देने के लिए यह केंद्र पूरी तरह तैयार है। MRF के मूल्यवान टायरों के साथ अब सर्विसिंग भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो गई है।
जो ग्राहक MRF टायर खरीदना चाहते हैं या अपनी गाड़ी की टायर सर्विसिंग करवाना चाहते हैं, वे आनंदम टायर वर्ल्ड, लाइन जीवनगढ़, विकासनगर में संपर्क कर सकते हैं।


