उत्कृष्ट पुलिसिंग का सम्मान: वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा बने “पुलिसमैन ऑफ द मंथ”
विकासनगर/देहरादून। जनपद देहरादून पुलिस में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय सेवाओं के लिए माह जुलाई 2026 का “पुलिसमैन ऑफ द मंथ” चुना गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में शिशुपाल सिंह राणा के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को बढ़ाया है।
एसएसपी ने विश्वास व्यक्त किया कि शिशुपाल सिंह राणा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते हुए पुलिस विभाग का नाम रोशन करते रहेंगे तथा अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।
विकासनगर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए यह सम्मान उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उनके सम्मानित होने पर पुलिस विभाग एवं क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
#ShishupalSinghRana #PolicemanOfTheMonth #Vikasnagar #DehradunPolice #UttarakhandPolice #SSPDehradun #PoliceAward #GoodWork #UttarakhandNews #VikasnagarNews #UttarakhandNews #DEHRADUNpolice #uttarakhand #dhakarani #UttarakhandPolice


