Tuesday, June 2, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन का हल्लाबोल: दूसरे दिन भी जारी रहा...

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन का हल्लाबोल: दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन, राजकीयकरण की मांग पर जोर

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन का हल्लाबोल: दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन, राजकीयकरण की मांग पर जोर
देहरादून। मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय जल भवन, नेहरू कालोनी में उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन का धरना प्रदर्शन शनिवार 16 मई 2026 को दूसरे दिन भी जोर-शोर से जारी रहा। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की विभिन्न शाखाओं से बड़ी संख्या में कर्मचारी भाई-बहन शाखा अध्यक्षों व शाखा सचिवों के साथ धरने में शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी की अध्यक्षता में आयोजित धरने में वक्ताओं ने एक स्वर में उत्तराखंड जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को सर्वोपरि बताया। संरक्षक रमेश बिंजोला, प्रदेश महामंत्री श्याम सिंह नेगी, रामचन्द्र सेमवाल, शिशुपाल सिंह रावत समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों की यह मांग न्यायसंगत है और इसे शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए।
वक्ताओं ने बताया कि आगामी मंगलवार 19 मई 2026 को कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें आंदोलन की आगे की रणनीति पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सभी ने साफ संकेत दिया कि यदि मांग नहीं मानी गई तो अगला कार्यक्रम उग्र रूप धारण करेगा।
धरने में देहरादून, मसूरी, सहसपुर, जसपुर, ऋषिकेश, हरिद्वार, चमोली, उत्तरकाशी, पुरोला, त्यूणी, चकराता, हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यरत कर्मचारियों के अलावा पी.पी.सी. संविदा कर्मी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी भारी संख्या में भागीदारी की।
कर्मचारी संगठन का कहना है कि लंबे समय से लंबित राजकीयकरण की मांग को अब जिला-प्रदेश स्तर से लेकर उच्च स्तर तक और मजबूती से उठाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments