Tuesday, June 2, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडएमडीडीए कार्यालय हरबर्टपुर बना भ्रष्टाचार का अड्डा एसडीओ शशांक सक्सेना पर लगे...

एमडीडीए कार्यालय हरबर्टपुर बना भ्रष्टाचार का अड्डा एसडीओ शशांक सक्सेना पर लगे गंभीर आरोप जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति ने किया एसडीओ का पुतला दहन

हरबर्टपुर (देहरादून)। जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) ने पछवादून क्षेत्र में कृषि भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग और निर्माणों को लेकर एमडीडीए के सहायक अभियंता शशांक सक्सेना पर भू-माफियाओं से मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हरबर्टपुर स्थित एमडीडीए क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया और अधिकारी का जूतों की माला पहनाकर पुतला दहन किया।

जिला अध्यक्ष नभ बंसल और प्रदेश सचिव अमजद इलाही के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शशांक सक्सेना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी का आरोप है कि सक्सेना की नियुक्ति के बाद से पछवादून क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर केवल खानापूर्ति की कार्रवाई हो रही है, जबकि भू-माफियाओं को खुला संरक्षण दिया जा रहा है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि पहले अवैध प्लाटिंग को खुली छूट दी जाती है और निर्माण हो जाने के बाद चालान काटकर लोगों से उगाही की जाती है। इससे क्षेत्र में अनियंत्रित तरीके से कृषि भूमि का दोहन हो रहा है।

मुख्य मांगें:

सहायक अभियंता शशांक सक्सेना को तत्काल पछवादून क्षेत्र से हटाया जाए।

क्षेत्र में निष्पक्ष और सक्षम अधिकारी की नियुक्ति की जाए।

शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की नियमित जानकारी दी जाए।

प्रदर्शन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने एमडीडीए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर सय्याद अली, इकराम मलिक, सद्दाम, यामीन, तालीम, सलीम, फिरोज, इरशाद, समीर, इकराम, आबाद अली, जुल्फुकार, इमरान, शहजाद, कादिर समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) का कहना है कि पछवादून क्षेत्र में कृषि भूमि की सुरक्षा और अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments