Tuesday, June 2, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडएमडीडीए ने विकासनगर में अवैध व्यावसायिक निर्माण किया सील

एमडीडीए ने विकासनगर में अवैध व्यावसायिक निर्माण किया सील

एमडीडीए ने विकासनगर में अवैध व्यावसायिक निर्माण किया सील

विकासनगर। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सोमवार को क्षेत्र में एक अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया है। यह कार्रवाई कैनाल बाईपास सड़क, यमुना विहार स्थित एक भवन पर की गई जिसका निर्माण बिना स्वीकृति के निर्धारित मानकों के विपरीत पाया गया।

सहायक अभियंता शशांक सक्सेना के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण का निरीक्षण किया। गुलशन की ओर से कराए जा रहे इस निर्माण में स्वीकृत मानचित्र का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम के तहत भवन को सील कर दिया गया।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से निर्माण शुरू करने से पहले आवश्यक स्वीकृतियां लेने की अपील की। एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने चेतावनी दी कि बिना अनुमति निर्माण करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता अमर पाल और पुलिस वल मौजूद रहा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments