Friday, April 17, 2026
spot_img

देहरादून

…….

 

स्लग :– प्रेमनगर में भू-माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा ।

 

ब्रेकिंग :–

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां ईस्ट होप टाउन में पुलिस ने भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, अवैध भूमि कब्ज़े की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी और जमीन पर कब्जा कर रहे कई आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि ये लोग लंबे समय से अवैध कब्जों के नेटवर्क में सक्रिय थे।

पुलिस की इस कार्रवाई में जिन आरोपियों के नाम सामने आए हैं, उनमें कैलाश चौहान, प्रताप चौहान, मदन चौहान, राजेंद्र कुमार वर्मा, नीरज त्यागी उर्फ सोनू, राजकुमार राणा, अजय तोमर और विजय तोमर शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, इनमें से कुछ आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी फरार बताए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Previous article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments