विकासनगर व्यापार मंडल चुनाव में पारदर्शिता पर विवाद
विकासनगर, संवाददाता। नगर उद्योग व्यापार मंडल चुनाव को लेकर विकासनगर में सियासी माहौल गरमा गया है। चुनाव मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों ने चुनाव संचालन समिति की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए देहरादून जिला व्यापार मंडल को लिखित शिकायत भेज दी है। शिकायत सामने आने के बाद व्यापारियों के बीच हलचल तेज हो गई है।
अब चुनाव प्रक्रिया पर संशय के बाद मंडल लगे हैं। हालांकि चुनाव संचालन समिति का कहना है कि प्रत्याशियों की शंकाओं का समाधान कर दिया जाएगा। उद्योग व्यापार मंडल के लिए अध्यक्ष पद पर तीन दावेदार मैदान में हैं, जिनमें से दो दावेदारों ने चुनाव प्रक्रिया पर मनमानी के आरोप लगाए हैं।
अंकित कंसल, अध्यक्ष पद के दावेदार
चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोई मनमानी नहीं की जा रही है। कुछ लोग समिति पर बेवजह आरोप लगा रहे हैं। जल्द ही सभी प्रत्याशियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर शिकायतों का निराकरण कर दिया जाएगा।
अनिल जैन, जिला उद्योग व्यापार मंडल
अध्यक्ष पद के दावेदार अंकित और किशोर जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। मतदाता सूची में बड़ी-बड़ी गड़बड़ी की जा रही है। कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए ठेकेदारों और बाहरी लोगों के नाम भी मतदाता सूची में शामिल कर दिए गए हैं। किशोर जायसवाल ने तो यहां तक आरोप लगाया है कि उन्हें मतदाता सूची भी नहीं दिखाई जा रही है। सूची मांगने पर उन्हें प्रति मतदाता पांच सौ रुपए शुल्क जमा करने को कहा जा रहा है। दोनों ही दावेदारों ने बताया कि मतदाता सूची में अनियमितता की शिकायत जिला उद्योग व्यापार मंडल से की गई है।
उधर, चुनाव संचालन समिति ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। समिति के सदस्य संजय जैन, नीरज ठाकुर का कहना है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया नियमों के तहत पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है।


