Saturday, June 13, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडविकासनगर। दिगंबर जैन समाज की शोभायात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने विधायक...

विकासनगर। दिगंबर जैन समाज की शोभायात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान और अन्य लोगों के साथ अभद्रता कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी की धुनाई कर दी। वहीं पुलिस ने चकराता के खर्रासी निवासी खेम सिंह को शांति भंग के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

विकासनगर। दिगंबर जैन समाज की शोभायात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान और अन्य लोगों के साथ अभद्रता कर दी।

मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी की धुनाई कर दी। वहीं पुलिस ने चकराता के खर्रासी निवासी खेम सिंह को शांति भंग के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में उसके पिता ने भी चकराता कोतवाली में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

जानकारी के अनुसार, विधायक मुन्ना सिंह चौहान शोभायात्रा में शामिल हुए थे।

 

 

पुलिस ने शांति भंग में किया गिरफ्तार, पूर्व में भी पिता से भी मारपीट में मुकदमा है दर्ज

उनके साथ समर्थक भी थे। इस दौरान थैला टांगे एक व्यक्ति आया और धक्का-मुक्की करते हुए विधायक से अभद्रता कर दी। इस दौरान समर्थकों और अन्य लोगों ने व्यक्ति को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

कोतवाली प्रभारी राजीव रैथान ने बताया कि व्यक्ति ने भीड़ में घुसकर अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न किया। इस दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी शोभायात्रा में शामिल थे। आरोपी को एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।वही पूरे प्रकरण में विकास नगर बाजार चौकी इंचार्ज अर्जुन गोसाई की तत्परता के चलते क्षेत्र में बड़ी घटना होने से टली

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments