विकास नगर : यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सन्नाटा, पुलिस की मुस्तैदी से जाम मुक्त हुआ बाजार
विकास नगर (उत्तरकाशी) : यमुनोत्री नेशनल हाईवे, जो यमुनोत्री धाम सहित पर्वतीय क्षेत्रों को विकास नगर बाजार और मुख्यधारा से जोड़ता है, पिछले कई वर्षों से यातायात व्यवस्था की बदहाली का शिकार था। घनी आबादी वाले इस व्यस्ततम बाजार में जाम लगना आम बात हो गई थी। नगर पालिका और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के निरंतर प्रयासों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था।
यह हाईवे चीन सीमा तक जाने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जो भारतीय सेना के लिए भी एकमात्र प्रमुख विकल्प है। जाम के कारण सेना की आवाजाही भी प्रभावित होती थी।
लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।
आज विकास नगर बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। दोपहर के 40 डिग्री तापमान में भी विकास नगर कोतवाली के जवान चौक-चौराहों पर मुस्तैद नजर आ रहे हैं। यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
कोतवाल राजीव रोथान और अर्जुन गोसाई की सराहनीय भूमिका
जब से विकास नगर कोतवाल राजीव रोथान और बाजार चौकी प्रभारी अर्जुन गोसाई ने क्षेत्र की कमान संभाली है, तब से कानून-व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।
ऑपरेशन प्रहार धरातल पर सख्ती से लागू किया जा रहा है।
अपराधी अब भूमिगत हो गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त उत्तराखंड मिशन को इन दोनों अधिकारियों के अथक प्रयासों से विकास नगर में मजबूती मिल रही है।
बाजार चौकी इंचार्ज अर्जुन गोसाई ने व्यापारियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर फुटपाथों से अतिक्रमण हटवाया। जिसके परिणामस्वरूप विकास नगर बाजार अब जाम मुक्त हाईवे की सौगात पा गया है।
आम जनमानस को राहत
स्थानीय व्यापारी और आम नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी इसी प्रकार ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें, तो आम जनमानस को वास्तविक राहत मिल सकेगी।
वर्तमान में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर यातायात सुव्यवस्थित है और विकास नगर बाजार में आवागमन सुगम हो गया है।


