Thursday, October 29, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडविकासनगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री जगन्नाथ महोत्सव

विकासनगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री जगन्नाथ महोत्सव

विकासनगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री जगन्नाथ महोत्सव

देहरादून (उत्तराखंड): उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर में आज भगवान श्री जगन्नाथ महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

शोभा यात्रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी भक्ति भाव से भरे हुए नजर आए। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और जयकारों की गूंज पूरे क्षेत्र में गूंजती रही। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं के दर्शन कर पुण्य प्राप्त किया।

विकासनगर कोतवाली पुलिस एवं बाजार चौकी इंचार्ज अर्जुन गोसाई ने पूरे आयोजन के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने यातायात को सुगम बनाने के साथ ही भीड़ प्रबंधन में भी सराहनीय भूमिका निभाई। रात्रि में मंदिर परिसर में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया, जिसकी सराहना स्थानीय लोगों ने की।

महोत्सव के सफल आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन, मंदिर समिति और भक्तों का भी विशेष योगदान रहा। इस पावन अवसर पर विकासनगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

पुलिस प्रशासन की सराहना

स्थानीय लोगों ने विकासनगर कोतवाली पुलिस की व्यवस्था की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता और सहयोग से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ।

भगवान श्री जगन्नाथ महोत्सव न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि सामाजिक सद्भाव और एकता का प्रतीक भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments