Thursday, October 29, 2026
spot_img
HomeदेशiQOO ने भारत में लॉन्च किया 6500mAh बैटरी वाला सस्ता गेमिंग फोन

iQOO ने भारत में लॉन्च किया 6500mAh बैटरी वाला सस्ता गेमिंग फोन

iQOO ने अपना एक और अफोर्डेबल गेमिंग स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। इसे iQOO Z11 सीरीज के सबसे सस्ते मॉडल के तौर पर उतारा गया है।

 

iQOO Z11 Lite 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। आईकू का यह फोन 6500mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। इस स्मार्टफोन को कुछ दिन पहले ही ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर लिस्ट किया गया था। आईकू का यह बजट फ्रेंडली फोन AI फीचर्स से लैस है। इसे बेसिग गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है।

 

कितनी है कीमत?

यह iQOO Z11 सीरीज का अब तक लॉन्च हुआ सबसे अफोर्डेबल मॉडल है। इसे एक्सक्लूसिविली ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीदा जा सकेगा। iQOO Z11 Lite को भारत में 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।

 

iQOO Z11 Lite को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 19,499 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 21,499 रुपये और 24,499 रुपये है। इस फोन की खरीद पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। फोन की पहली सेल 30 जुलाई को दिन के 12 बजे Amazon पर आयोजित की जाएगी।

 

iQOO Z11 Lite 5G के फीचर्स

आईकू का यह बजट फ्रेंडली फोन 6.74 इंच के HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक की है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 6GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

 

iQOO Z11 Lite 5G फीचर्स

डिस्प्ले 6.74 इंच, 120Hz

प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300

स्टोरेज 6GB, 256GB

बैटरी 6500mAh, 44W

कैमरा 50MP, 5MP

OS Android 16, OriginOS 6

iQOO के इस बजट फ्रेंडली फोन में कंपनी ने SGS 5 स्टार ड्रॉप रेसिस्टेंट और मिलिट्री ग्रेड फीचर दिया है। फोन में IP65 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट फीचर मिलता है। इसमें कंपनी ने 6,500mAh की बैटरी दी है। इसके साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। कंपनी ने फोन में बाईपास चार्जिंग फीचर का इस्तेमाल किया है।

 

यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देगी। इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ LED फ्लैश और ग्लो लाइट मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का कैमरा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments