Thursday, October 29, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडखनन क्षेत्र में हरेला की हरियाली: 300 औषधीय पौधों का हुआ रोपण

खनन क्षेत्र में हरेला की हरियाली: 300 औषधीय पौधों का हुआ रोपण

 

विकासनगर, 17 जुलाई — उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्व हरेला के अवसर पर विकासनगर के ढकरानी खनन पट्टा क्षेत्र में पहली बार एक अनूठा वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत 300 औषधीय, फलदार और छायादार पौधे रोपे गए, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बढ़ाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन मैसर्स अंबे इंटरप्राइजेज और पुकार स्किल डेवलपमेंट फाउंडेशन (PSDF) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

मुख्य अतिथि एवं PSDF के प्रबंध निदेशक सुदेश तोमर ने कहा,

“हरेला प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। औद्योगिक क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाना समय की मांग है। पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी हम सभी को संकल्प लेना चाहिए।”

अभियान में तेजपत्ता, रीठा, आंवला, मऊ बांस, बेहड़ सहित कुल 300 पौधे लगाए गए। भीमावाला राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधारोपण में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में खनन पट्टा संचालक संकल्प सहगल एवं ईशान सहगल, प्रवक्ता विनोद कुमार, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा करीब 50 स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प लिया।

यह पहल खनन क्षेत्रों को पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक मिसाल बनकर उभरी है, जो भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments