Thursday, July 9, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून में मानसून को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट, डीएम के सख्त निर्देश

देहरादून में मानसून को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट, डीएम के सख्त निर्देश

 

देहरादून में मानसून को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट, डीएम के सख्त निर्देश।

देहरादून। प्रदेश में मानसून की सक्रियता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनसुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आपदा कंट्रोल रूम के निरीक्षण और समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने सभी विभागों को 24 घंटे सतर्क रहने, जलभराव रोकने, सड़कों के गड्ढे तत्काल भरने तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि बारिश के दौरान मानक विहीन सड़क निर्माण और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।

प्रशासन ने 1 जुलाई से 30 सितंबर तक नदियों में खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया है। अवैध खनन एवं परिवहन में पकड़े जाने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा। वहीं नदी किनारे पर्यटन स्थलों पर वार्निंग सायरन और सीसीटीवी लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग को दुर्गम क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी तथा नगर निकायों को डेंगू-मलेरिया रोकथाम, फॉगिंग और खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन नदी-नालों के किनारे बसे 29 संवेदनशील क्षेत्रों के करीब 3700 परिवारों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments