Saturday, June 13, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडविकास से कोसों दूर: विकास नगर की नवाबगढ़ ग्राम पंचायत में पानी-कीचड़...

विकास से कोसों दूर: विकास नगर की नवाबगढ़ ग्राम पंचायत में पानी-कीचड़ भरी सड़कें, कलोनीवासी परेशान

विकास नगर 🤔 विकास के नाम पर बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार की सड़क योजनाएं नवाबगढ़ ग्राम पंचायत के शक्ति विहार फेस थर्ड इलाके में धरी की धरी रह गई हैं। यहां की डॉक्टरगंज खेड़े मंदिर वाली गली आज भी कच्ची और बदहाल है। घनी आबादी वाली इस गली का निर्माण आज तक नहीं हो पाया है, जिससे स्थानीय निवासी और छोटे स्कूली बच्चे रोजाना पानी-कीचड़ से जूझ रहे हैं।
बरसात का मौसम शुरू होते ही यह गली तालाब में बदल जाती है। मोहल्लेवासी और बच्चे इस तालाब बनी सड़क पर चलने को मजबूर हैं। स्कूली बच्चे अपनी ड्रेस गीली और कीचड़ भरी सड़क पर खराब कर लेते हैं। सड़क पर जमा पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार सड़क निर्माण की नापी हो चुकी है, बजट भी पास किया गया, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ। सिर्फ वादे ही हवा में उड़ते दिख रहे हैं।
“डबल इंजन सरकार विकास का ढिंढोरा पीटती है, लेकिन यहां हालात देखकर लगता है कि विकास सिर्फ कागजों तक सीमित है। बच्चे स्कूल जाते वक्त परेशान होते हैं, महिलाएं और बुजुर्ग घर से बाहर निकलने में दिक्कत महसूस करते हैं।” — स्थानीय निवासियों ने कहा।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में इस गली से गुजरना मुश्किल हो जाता है। छोटे-छोटे बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं और बीमार पड़ जाते हैं। मच्छरों के प्रकोप से पूरे मोहल्ले में स्वास्थ्य समस्या बढ़ रही है।
ग्राम पंचायत नवाबगढ़ के इस इलाके में रहने वाले लोग लंबे समय से इस समस्या को लेकर अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
क्या विकास नगर की यह गली कभी पक्की बनेगी? क्या स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस समस्या पर ध्यान देंगे? कलोनीवासियों की यह पुकार अब जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचनी चाहिए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments