Sunday, May 10, 2026
spot_img

यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही बॉलीवुड अभिनेत्री दीप्ति भटनागर ने की पूजा-अर्चना,
यमुना रक्षक संघ ने लिया स्वच्छता-अविरलता का संकल्प

यमुनोत्री (उत्तरकाशी), कपाट खुलने के साथ ही यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। देश के कोने-कोने से भक्त मां यमुना के दर्शन करने यमनोत्री धाम पहुंच रहे हैं। इस पावन अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री दीप्ति भटनागर (जिन्होंने गंगा की कसम, कालिया, रामशस्त्र, मन, उलझन, चोरी चोरी चुपके चुपके, सुल्तान और मेरी प्रतिज्ञा जैसी कई हिंदी व साउथ फिल्मों में काम किया है) ने रावल श्री आशीष उनियाल जी की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मीडिया से रूबरू होते हुए यमुनोत्री धाम के रावल श्री आशीष उनियाल जी ने बताया कि यमुनोत्री धाम से लेकर मैदान तक मां यमुना जी की स्वच्छ और अविरल धारा बनाए रखने के लिए एक बड़ा अभियान चलाने की जरूरत है। पूर्व में यमुना रक्षक संघ ने मां यमुना की स्वच्छता के लिए निरंतर अथक प्रयास किए हैं, जिसके लिए संगठन धन्यवाद का पात्र है।
भविष्य में यमुना रक्षक संघ चरणबद्ध तरीके से मां यमुना की स्वच्छता एवं अविरलता के लिए संकल्पबद्ध रहेगा और प्रयासरत रहेगा। इस विषय पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप द्विवेदी, पंजाब सिंह मजीठिया तथा प्रदेश अध्यक्ष मनोज चौहान से वार्ता कर भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।
यह आयोजन यमुना संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिसमें सिनेमा जगत की हस्तियों का सहयोग पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूती देता है। श्रद्धालु भी मां यमुना की पवित्रता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प ले रहे हैं।
यमुना रक्षक संघ का मानना है कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और नदियों की अविरलता दोनों ही हमारी सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के लिए आवश्यक हैं। संगठन आगे भी जन-जागरण और व्यावहारिक प्रयासों के माध्यम से इस दिशा में काम करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments